sportsjharkhand.com टीम
रांची
संगीता कुमारी के 3 गोल और वेतन डुंगडुंग के 1 गोल के बदौलत झारखण्ड महिला हॉकी टीम ने सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में पंजाब को हराकर विजयी आगाज़ किया। झारखंड के खिलाड़ी पूरी तरह लय में दिखे और पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से पराजित किया।







