sportsjharkhand.com टीम
रांची/ढाका
बुधवार और गुरुवार को हुई तेज बारिश के कारण भारत और बांग्लादेश की टीमों को फिजिकली चैलेंज्ड त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज का संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बांग्लादेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड द्वारा आयोजित त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल कराने के लिए सुबह से ही ग्राउंड स्टाफ प्रयासरत थे लेकिन दोपहर 2:30 बजे अम्पायरों ने मैच होने की संभावनाओं को पूरी तरह निरस्त कर दिया। बांग्लादेश सरकार के खेल मंत्री आरिफ़ हसन जॉय ने दोनों टीमों के कप्तान को सयुंक्त रूप से विजेता ट्रॉफी प्रदान की । बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मो.अकरम ने दोनों टीमों को नगद पुरस्कार प्रदान किये । टूनामेंट में मैन ऑफ दी सीरीज बांग्लादेश के सुजाउल इस्लाम, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज फैसल सुमित, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- मुजीमुल हक़, और सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का पुरस्कार भारत के बलराज सिंह को दिया गया।







