झारखंड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन रांची के धुरंधर बल्लेबाज वागीश त्रिपाठी को दराद इंजिकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ अंबष्ट एवं राकेश कुमार, सीईओ निशांत सिन्हा, व सीएसआर हेड निमेश निश्चय के द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को एक बेहतरीन बल्ला प्रदान किया गया। वागीश त्रिपाठी आगामी 5 जनवरी से एक प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे, इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने उन्हें बल्ला प्रदान किया है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी मुकेश कंचन एवं विशाल नायक उपस्थिति थे। वागीश ने पिछले दो वर्षों में धुआंधार व बेहतरीन बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।







