sportsjharkhand.com टीम
रांची
लखनऊ में आयोजित 15वीं जूनियर फेडरेशन कप राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। पहले दिन प्रियंका केरकेट्टा के लंबी कूद में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक के बाद रविवार को दूसरे दिन 100 मीटर हर्डल्स में SAI, रांची की अनुरूप कुमारी ने 14.07 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा का रजत पदक सपना कुमारी ने 14.24 सेकंड के साथ जीता। बालिकाओं की सफलता पर कोच बिनोद कुमार सिंह, SAI प्रभारी सुशील वर्मा, झारखण्ड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह समेत संघ के सभी सदस्यों ने बधाई दी हैं।







