sportsjharkhand.com टीम
रांची
लखनऊ में आयोजित 15वीं जूनियर फेडरेशन कप राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों के स्वर्णिम प्रदर्शन के बाद सोमवार को तीसरे दिन बालकों का खाता भी खुल गया। बालकों के भाला फेंक स्पर्धा में सिमडेगा निवासी विजय लकड़ा ने 65.42 मीटर फ़ेंक कर कांस्य पदक जीता। विजय के अलावा तीसरे दिन प्रियंका केरकेट्टा के ट्रि्पल जम्प में 12.43 मीटर कूद के साथ कांस्य, अनुरूपा कुमारी ने 400 मीटर हर्डल्स में 1.03.27 सेकण्ड के साथ कांस्य पदक एवं रामदेव तिग्गा ने 15.19 मीटर के साथ रजत पदक जीता। झारखंण्ड ने कुल 2 स्वर्ण, 3 रजत एवम् 2 काँस्य जीता वही प्रियंका केरकेट्टा 1068 अंक के साथ बेस्ट एथलिट बनी।
एथलीटों की सफलता पर कोच बिनोद कुमार सिंह, SAI प्रभारी सुशील वर्मा, झारखण्ड एथलेटिक संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, योगेश यादव समेत संघ के सभी सदस्यों ने बधाई दी हैं।







