माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी,
जोहार !
CM पद की शपथ लेने के साथ ही पथ निर्माण-भवन निर्माण समेत चार विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बाद मैं ये खुला पत्र लिखने का साहस जुटा पाया हूँ। मैं आपका ध्यान भ्रष्टाचार से जुड़े एक महत्वपूर्ण पहलू की ओर दिलाना चाहता हूँ जो पूर्व में भी आपके मुख्यमंत्रित्व काल से जुड़ा रहा है।
2013 में जब आप मुख्यमंत्री थे तो CMO के तत्कालीन उप सचिव ने 23 सितंबर 2013 को खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव को एक पत्र लिखकर ये जानकारी दी थी कि धनबाद के रहनेवाले \”तीन भाई\” माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर तरह-तरह के लोगों को गुमराह कर मुख्यमंत्री को बदनाम कर रहे हैं। इस पत्र के बाद कार्रवाई का नाटक करते हुए खानापूर्ति करने का प्रयास हुआ।
मुख्यमंत्री जी दुःखद है कि 2013 वाले \”तीन भाई\” जो खेल जगत में \”व्याभिचारी-कमीशनखोरी\” के पर्याय व कुख्यात हैं, की पहुंच फिर से आपके कार्यालय तक हो गई है। आपके नज़दीकी लोगों से मुलाकात का सिलसिला जारी है।
मुख्यमंत्री जी ये विश्वास जगाकर तोड़नेवाली बात है ! विश्वास न टूटे इसलिए आपसे विनम्र आग्रह है कि \”तीन भाईयों\” की तिकड़ी के खिलाफ पूर्व में (2013 में) हुई कार्रवाई/लीपापोती की समीक्षा करते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस संबंध में कई प्रमाण मेरे पास हैं, जो 2013 में आपकी आशंकाओं को सही प्रमाणित करने को पर्याप्त हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ त्वरित व उचित कार्रवाई की आशा में !
एक झारखंडवासी
सुशील कुमार सिंह मंटू
sportsjharkhand.com
9470777777
9430122222







