sportsjharkhand.com टीम
रांची
JSCA के पूर्व उपाध्यक्ष और गुमला ज़िला क्रिकेट संघ के सचिव सरदार कुलदीप सिंह को सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद उपजी नयी परिस्थितियों में JSCA का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। असीम कुमार सिंह, अजय नाथ शाहदेव और डॉ नफीस अख्तर खान को उपाध्यक्ष, देवाशीष चक्रवर्ती उर्फ़ पिंटू दा को सचिव पद पर अगले चुनाव तक मनोनीत किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ दिनेश उपाध्याय, संजय सिंह और सचिव राजेश वर्मा बॉबी के मज़बूरी में इस्तीफे के बाद JSCA बोर्ड कमिटी की बैठक में सभी नए सदस्यों का मनोनयन किया गया।
कौन हैं सरदार कुलदीप सिंह
अमिताभ चौधरी के विश्वासपात्रों में पूर्व उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पेशे से वकील हैं और गुमला में रहते हैं। इस साल के अंत तक रांची में आशियाना बसाने की तैयारी में लगे कुलदीप सिंह मृदुभाषी एवं विवादों से दूर रहनेवाले खेल प्रशासक रहे हैं। वे पहले एथलिट, हॉकी, घुड़सवारी और झारखण्ड ओलिम्पिक संघ के पदाधिकारी भी रह चुके हैं।







