नयी दिल्ली में खेली जा रही 3री दक्षिण एशियाई कराटे प्रतियोगिता में झारखण्ड की तिकड़ी जुनूल ओड्या, रोबर्ट होरो और चैतन होरो ने स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में झारखण्ड की तिकड़ी ने श्रीलंका को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। झारखण्ड के लिए शुक्रवार दोहरी ख़ुशी का दिन रहा हेजाज़ असदक ने एशियाई कुमिते जज की परीक्षा भी पास कर ली। संघ के महासचिव के के सिंह ने सभी को बधाईयां दी हैं और बेहतर भविष्य की कामना की है।
विजयी खिलाड़ी रविवार की रात रांची लौटे, जहाँ संघ के महासचिव के के सिंह ने उनका स्वागत किया।







