JK ग्रुप द्वारा प्रायोजित मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़ 17 जनवरी से होने जा रहा है। 11 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आगाज़ 17 जनवरी को होगा जबकि फाइनल मुकाबला 27 जनवरी को खेला जाएगा। टीम की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है। दलादिली, अगड़ू स्थित JK इंटरनेशनल स्कूल व बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (BAU) के टर्फ विकेट पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। बुधवार को प्रेस क्लब व JK ग्रुप की संयुक्त प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी गई और सभी टीमों की जर्सी का प्रारूप जारी किया गया। प्रेस वार्ता में JK ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र सिंह के साथ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व प्रतियोगिता आयोजन समिति से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे।
16 जनवरी को होगा उद्घाटन समारोह
17 से शुरू होनेवाली प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 16 जनवरी को अगड़ू, दलादिली स्थित JK इंटरनेशनल स्कूल स्थित मैदान में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व प्रशासक सैयद सबा करीम होंगे। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर समेत कई विशेष अतिथि भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान एक प्रदर्शनी मुकाबला भी खेला जाएगा। इस दौरान पत्रकारों के परिजनों व बच्चों के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
ग्रुप में 12 टीमों को बांटा गया, लॉटरी से तय हुई टीमें
मीडिया कप के लिए 12 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में मयूराक्षी, खरकई व कोयल है जबकि ग्रुप बी में दामोदर, अजय व शंख, ग्रुप सी में अमानत, स्वर्णरेखा व गंगा और
ग्रुप डी में सकरी, कांची व भैरवी टीमें शामिल हैं। सभी ग्रुप से दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी।
मैच का शेड्यूल इस प्रकार है
17 जनवरी
9 बजे मयूराक्षी बनाम खरकई दलादिली
8.30 बजे दामोदर बनाम अजय बीएयू
1 बजे सकरी बनाम कांची दलादिली
18 जनवरी
8.30 बजे स्वर्णरेखा बनाम गंगा बीएयू
9 बजे कांची बनाम भैरवी दलादिली
1 बजे खरकइ्र्र बनाम कोयल दलादिली
12.30 शंख बनाम अजय बीएयू
19 जनवरी
8.30 बजे मयूराक्षी बनाम कोयल बीएयू
9 बजे दामोदर बनाम शंख दलादिली
1 बजे अमानत बनाम गंगा दलादिली
12.30 सकरी बनाम भैरवी बीएयू
20 जनवरी
8.30 बजे अमानत बनाम स्वर्णरेखा बीएयू
21 जनवरी
क्वा/फा 1
8.30 बजे ग्रुप ए का उपविजेता बनाम ग्रुप डी का विजेता बीएयू
क्वा/फा 2
9 बजे ग्रुप सी का विजेता बनाम ग्रुप बी का उपविजेता दलादिली
क्वा/फा 3
12.30 बजे ग्रुप ए का विजेता बनाम ग्रुप डी का उपविजेता बीएयू
क्वा/फा 4
1 बजे ग्रुप बी का विजेता बनाम ग्रुप सी का उपविजेता दलादिली
22 जनवरी: रेस्ट डे
23 जनवरी
सेमी 1
9 बजे क्वार्टर 1 का विजेता बनाम क्वार्टर 4 का विजेता दलादिली
सेमी 2
1 बजे क्वार्टर 2 का विजेता बनाम क्वार्टर 3 का विजेता दलादिली
24-25-26 जनवरी: रेस्ट डे
27 जनवरी को 10 बजे फाइनल सेमी 1 का विजेता बनाम सेमी 2 का विजेता दलादिली






