sportsjharkhand.com टीम
रांची/सिमडेगा
सिमडेगा की बेटी असुंता लकड़ा को अर्जुन पुरस्कार मिले इसलिए सिमडेगा की विधायक व पूर्व मंत्री बिमला प्रधान ने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और खेल मंत्री अमर बाउरी को पत्र लिखकर आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने इस निमित्त ज़रूरी कार्रवाई करने का आग्रह किया है जिससे की झारखण्ड की बेटी असुंता को सम्मान मिले और राज्य व सिमडेगा का मान बढे।







