sportsjharkhand.com टीम
रांची/लातेहार
2013 में लातेहार ज़िला क्रिकेट संघ चुनाव से जुड़े एक मामले में CJM तौफीक अहमद जी की अदालत ने संज्ञान लेते हुए BCCI के संयुक्त सचिव व JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी और लातेहार ज़िला क्रिकेट संघ के वर्तमान अध्यक्ष पंकज सिंह पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत कॉग्नीजेंस लिया। LDCA के पूर्व सचिव विनीत कुमार मधुकर द्वारा दायर वाद संख्या 367/2014 में सोमवार को लातेहार CJM की अदालत ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120(बी), 419, 465, 467 व 471 के तहत कॉग्नीजेंस लिया। पता हो कि लातेहार में 2013 में जिला क्रिकेट संघ चुनाव को लेकर विवाद की स्थिति पैदा करने और चुनी हुई कमिटी को जबरदस्ती हटाने का आरोप लगाते हुए विनीत मधुकर ने मुकदमा दायर किया था। जिसपर CJM की अदालत ने संज्ञान लिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 मार्च की तिथि मुक़र्रर की गई है।
न्याय पाने की राह में जीत की ओर पहला कदम है। अदालत पर पूरा भरोसा है।
विनीत कुमार मधुकर, आवेदनकर्ता
CJM अदालत आज कॉग्नीजेंस लिया है। अमिताभ चौधरी और पंकज पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा। पंकज कुमार, आवेदनकर्ता के वकील







