sportsjharkhand.com टीम
रांची
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षय रॉय ने वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय CBSE ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत स्कूल और राज्य का नाम रौशन किया। प्रतियोगिता वाराणसी के हैप्पी मॉडल स्कूल में 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित की गयी थी। अक्षय को U-14 वर्ग के 25 किलोग्राम वर्ग में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर, निदेशक प्रदीप वर्मा, कोच मिथिलेश सिंह समेत स्कूल के समस्त शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों ने भी बधाई दी है।







