sportsjharkhand.com टीम
जमशेदपुर
23 से 29 दिसंबर तक इंदौर में आयोजित होनेवाली 62वीं SGFI राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखण्ड की टीम गुरुवार को रवाना हुई। U-14, U-17, U-19 बालक और बालिका वर्ग के कुल 55 खिलाडियों का दल रवाना हुआ है। टीम के साथ कोच सह मेनेजर के रूप में हरेन्द्र सिंह, शिशिर महतो, एंजेला सिंह, रोहित कोइरी, बलराम प्रसाद, ललिता लुगुन और महेंद्र सिंकू भी रवाना हुए।







