| रांची |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की सहयोगी संस्था कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के चुनाव में टीम भानु के सभी 13 सदस्यों ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। भानु प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया जबकि अर्चित आनंद, रंजन कुमार साहू, सुशील कुमार, ऋषि अजातशत्रु नाथ शहदेव, नितिन कुमार सराफ, इंद्र शेखर, राजीव रंजन (पिंटू ), मुकेश कुमार झा, विभूति भूषण प्रसाद अमर, सपन कुमार साहा, मनीष टाटिया और राजेश सिंह ने निदेशक (डायरेक्टर) के पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के साथ ही टीम भानु ने अपना एजेंडा भी साफ करते हुए नारा दिया है “सबका साथ…क्लब का विकास”। दूसरी ओर टीम सुनील साहू ने भी शुक्रवार को नामांकन करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पता हो कि शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है। 2023 की भांति इस बार भी आमने सामने के चुनाव के आसार साफ नजर आ रहे हैं।







