| रांची टीम sportsjharkhand.com |
मंगलवार की तड़के सुबह 1983 की विश्वविजयी भारतीय टीम के बल्लेबाज यशपाल शर्मा का हर्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। पूरा क्रिकेट जगत उनके असामयिक निधन से मर्माहत है। एक क्रिकेटर के रूप में अपने स्वर्णीम दौर में दिसंबर 1983 में बिहार के क्रिकेटरों के साथ प्रदर्शनी डबल विकेट प्रतियोगिता खेलने के लिए यशपाल शर्मा पूर्वी क्षेत्र के साथी स्टार क्रिकेटरों मोहिंदर अमरनाथ, नवजोत सिंह सिद्धु, अशोक मल्होत्रा, मनिंदर सिंह, कीर्ति आजाद, मदन लाल, चेतन शर्मा, गुरूशरण सिंह जैसे स्टार क्रिकेटरों के साथ रामगढ़ पहुंचे थे। पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी टीम मैनेजर के रूप में टीम के साथ आए थे। टीम कटक से दिलीप ट्राफी जीतकर दिल्ली लौटने के क्रम में रामगढ़ पहुंची थी। सिख रेजीमेंट मैदान (ध्यानचंद स्टेडियम) क्रिकेट प्रशंसकों से भरा पड़ा था। उस मैच में यशपाल शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी और दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। लेकिन डबल विकेट प्रतियोगिता का खिताब मोहिंदर अमरनाथ व यशपाल शर्मा के भगीना चेतन शर्मा की जोड़ी ने जीता था। सबसे खास बात ये थी कि पूर्वी क्षेत्र की टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपने व्यवहार से प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। मैच देखने के लिए रांची, हजारीबाग व रामगढ़ सेे क्रिकेट प्रेमियों व युवा क्रिकेटरों की पूरी टोली रामगढ़ पहुंची हुई थी। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार के पूर्व क्रिकेटर व बीसीसीआई के पीच क्यूरेटर रहे दलजीत सिंह ने किया था। अंपायर की भूमिका विपीन बिहारी गुप्ता ने निभाई थी।
| चित्र में
बाएं से बैठे
|








