| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन U-23 महिला क्रिकेट में किया गया है। पलक इसी वर्ष U-15 की कप्तान भी रह चुकी है, अंडर-15 में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण अंडर-23 कैंप में भी पलक को जगह दिया गया था। इस कैंप में भी पलक ने उम्दा प्रदर्शन किया और सिलेक्टर का ध्यान अपनी और खींचा है। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए अंडर-23 एक दिवसीय टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।
पलक के इस उपलब्धि पर उनके कोच, खेल प्रेमियों और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।







