sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड की बालिकाओं का विजयी अभियान जारी है। रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले में रविवार को राष्ट्रीय नेहरू बालिका हॉकी प्रतियोगिता U-17 वर्ग में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए एसएस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा ने क्रीड़ा प्रबोदानी पुणे महाराष्ट्र को सडन डेथ में 5-4 से पराजित कर फाइनल में जगह पक्का किया। झारखंड की गोलकीपर कल्याणी किंडो को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।







