| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
1 से 10 मार्च तक नेपाल में आयोजित बालिका सैफ अंडर 16 भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा हुई है। 23 सदस्यीय इस टीम की घोषणा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के द्वारा किया गया है। टीम में झारखंड की 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया।
टीम में शामिल झारखण्ड के खिलाड़ी…
अनिता डुंगडुंग, सुरज मुनी कुमारी, एलिजा बेथ लकड़ा (आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम गुमला) अनुष्का कुमारी (आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, हजारीबाग) दिब्यानी लिंडा (रांची) को भारतीय टीम में शामिल किया गया।
बता दें कि भारत अपना पहला लीग मैच 1 मार्च को भूटान, 5 मार्च को बांग्लादेश, 7 मार्च को नेपाल के खिलाफ खेलेगी।
इनके चयन पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, खेल विभाग के पदाधिकारियों, झारखंड फुटबॉल संघ के अधिकारियों, साई रांची के विनोद सिंह और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।







