| रांची |
गुरुवार, 29 अगस्त 2024 को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) की बैठक में 8 सितंबर को वार्षिक आम सभा (AGM) रांची या जमशेदपुर में कराने पर मुहर लगेगी। इसके साथ ही CoM के सभी निर्वाचित सदस्यों को JSCA में 2-2 आजीवन सदस्य बनाने का निर्णय भी लिया जाएगा। जाहिर है इस प्रस्ताव पर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। पता हो कि कुछ विपत्रों को लेकर अध्यक्ष संजय सहाय ने CoM की पिछली बैठक के दौरान ऑडिटेड अकाउंट पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। इसके बाद 31 अगस्त तक AGM कराने की बाध्यता के बावजूद AGM का आयोजन नहीं हो पाया। गुरुवार को दोपहर 3 बजे होनेवाली बैठक में AGM के स्थान को लेकर भी मुहर लगेगी।
धौनी ने नहीं लिया भाग तो जाएगी सदस्यता
महेंद्र सिंह धौनी ने अगर 8 को होनेवाले AGM ने भाग नहीं लिया तो उनकी JSCA की आजीवन सदस्यता नियमत: चली जाएगी।







