Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

चहेते शशिकांत प्रसाद को काम देने की इतनी जल्दी थी कि खेल निदेशक सुशांत गौरव जोड़, घटाव, गुणा व भाग भूल “अंदाजी पचे डेढ़ सौ” की तर्ज पर कैलकुलेट करने लगे

टेंडर कमिटी ने भी आंख बंद कर गलत दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
26-06-2024 @ 11:18 AM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड एशियन महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 आयोजन में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता – भाग 9

अपने चहेते वेंडरों/लोगों को काम देने दिलाने के मामले में “रतौंधी” से पीड़ित खेल निदेशालय के अधिकारी भरी दोपहरी में ही “अंधे” होने का स्वांग रच “कर्मकांड” को अंजाम दे जाते हैं। प्यार “अंधा” जो होता है। हॉकी झारखंड के पदाधिकारी “शशिकांत प्रसाद” को इंटरनेट ब्रॉडबैंड सेवा के लिए काम अलॉट करने के दौरान खेल निदेशक सुशांत गौरव भी इसी “अंधेपन” का शिकार हो गए। 11 अक्टूबर को पत्रांक क्री. नि.-06/आयोजन-05/2023/862 द्वारा सुशांत गौरव ने जो वर्क ऑर्डर शशिकांत प्रसाद के बेटे की कंपनी M/S Raunak Kumar को दिया है, उसमें जोड़, घटाव, गुणा और भाग की गलती साफ साफ नजर आ रही है। देखें

👉🏿 वर्क ऑर्डर के दूसरे पन्ने के तीसरे पारा में WAP OUTDOOR DUAL BAND 4 Pc का रेट 5500 लिखा है लेकिन कुल योग 60,000 हो गया है

 

👉🏿 इसी तरह 10वें पारा पर Electric Cble 3/1 sqmm 100 mtr का यूनिट रेट बताए बगैर total price 44,000 जोड़ दिया गया है जबकि वेंडर ने जो दस्तावेज जमा किए हैं, उनके अनुसार प्रति 100 mtr की दर 5500 रुपए दिखाई है इस हिसाब से 7 यूनिट का रेट 38,500 होना चाहिए था लेकिन दर 44,000 रुपए दर्ज की गई है।

 

👉🏿 हां एक जगह सुधार भी किया गया है। पारा 13 में वेंडर ने प्रति SFP मॉड्यूल के लिए 2500 का रेट बताते हुए 8 मॉड्यूल का रेट 25,000 कोट कर दिया था, जिसे सुधारते हुए 20,000 रुपया कर दिया गया है।

चहेते शशिकांत प्रसाद को काम देने की इतनी जल्दी थी कि खेल निदेशक सुशांत गौरव जोड़, घटाव, गुणा व भाग भूल "अंदाजी पचे डेढ़ सौ" की तर्ज पर कैलकुलेट करने लगे चहेते शशिकांत प्रसाद को काम देने की इतनी जल्दी थी कि खेल निदेशक सुशांत गौरव जोड़, घटाव, गुणा व भाग भूल "अंदाजी पचे डेढ़ सौ" की तर्ज पर कैलकुलेट करने लगे

 

इसके अलावा कुल राशि की गणना में भी सुशांत गौरव “फेल” हो गए। सभी 16 सामग्रियों की अंकित दर 22,72,000 और 18% GST 4,08,960 के साथ कुल दर 26,80,960 रुपए होती है। लेकिन सुशांत गौरव ने “अंदाजी पचे डेढ़ सौ” की तर्ज पर GST 4,09,860 बताते हुए कुल योग 26,81,860 रुपए कर दिया। दरअसल वेंडर ने कुल योग 26,86,860 बताया था, उसमे पारा 13 से 5,000 रुपए घटा दिए गए। GST वही रहने दिया गया, जबकि GST के एवज में भी 900 रुपए घटने चाहिए थे।

सुशांत गौरव अपने चेले “फाटक बाबा” पर अंध विश्वास करते हैं, कारण दोनों ही बेहतर जानते होंगे। संभव है की इसी विश्वास में “गलती” हो गई हो लेकिन एक जिम्मेवार पदाधिकारी की जिम्मेवारी बड़ी होती है, क्रॉस चेक करना तो बनता ही था। वैसे ये जग जाहिर है कि “फाटक बाबा” सुरा, सुंदरी और “गांधी जी” के पक्के “भक्त” हैं। भक्ति में छोटी बड़ी गलती होते रहती है।

 

क्रय समिति ने भी आंख बंदकर दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर

9 अक्टूबर को क्रय कमिटी की बैठक हुई और तुलनात्मक विवरणी बनाई गई। तुलनात्मक विवरणी में भी उपरोक्त गलतियां हूबहू दोहराई गई हैं। क्रय समिति के 5 में से किसी भी सदस्य ने इन गलतियों की ओर ध्यान नहीं दिया और अपने हस्ताक्षर कर दिए। यहां भी फाटक बाबा क्रय समिति के “सहयोग” के लिए मौजूद थे।

—————————————

झारखंड एशियन महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 आयोजन में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता पर जारी है हमारी विशेष सीरीज

बने रहिए  sportsjharkhand.com के साथ

Tags: Government of JharkhandHafizul HassanHockeyHockey IndiaHockey JharkhandJharkhand Asian Women's Hockey Championship Trophy 2023Sports Authority of JharkhandSports Directorate Jharkhand
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए

टेंडर व वर्क ऑर्डर जारी होने तक उप निदेशक के पास संचिका जाती रही, भुगतान की बारी आई तो उप निदेशक को "बेदखल" कर ASO, अवर सचिव और निदेशक की तिकड़ी ने निपटाई संचिका

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In