Sunday, November 22, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Sports News

TFI मतलब तमाशा फेडरेशन आॅफ इंडिया !

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
19-01-2020 @ 03:32 PM
in Sports News
0 0
A A
0
TFI मतलब तमाशा फेडरेशन आॅफ इंडिया !
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print

sportsjharkhand.com टीम

रांची

26 जुन 2016 को हुए ताइक्वांडो फेडरेशन आॅफ इंडिया (TFI) के चुनाव के दौरान रची गयी साजिशों के आॅडियो टेप सामने आने, खिलाड़ियों को मिलनेवाली पुरस्कार राशि में पूर्व महासचिव द्वारा कमीशन मांगने, TFI के सहायक सचिव पर महिला खिलाड़ी के यौन शोषण का आरोप लगने और जेल जाने के बाद अध्यक्ष चेतन आनंद की एक के बाद एक प्रशासनिक अक्षमताओं ने TFI जैसी राष्ट्रीय स्तर की संस्था को तमाशा बना दिया है ! ताइक्वांडो के चाहनेवालों को ये जरूर बुरा लगेगा लेकिन पिछले दो सालों से यह संस्था जिस तरह से काम कर रही है उससे TFI मतलब ताइक्वांडो फेडरेशन आॅफ इंडिया के बदले तमाशा फेडरेशन आॅफ इंडिया कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए। 6 जुलाई को चेतन आनंद ने दो पत्र जारी किए एक में अपने उपाध्यक्ष टी प्रवीण को निलंबित किया जबकि दूसरे में 20 से 23 जुलाई तक भुवनेश्वर में होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता को स्थगित करने का। टी प्रवीण को निलंबित करने के लिए जिन मुद्दोें को चेतन आनंद ने आधार बनाया है, उसी मुद्दे पर उनके पिता और झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर के आनंद भी घिरते हुए नजर आ रहे हैं। चेतन आनंद ने लिखा है

…..In the preview of the above mentioned cases, a doubt on your credibility in discharging the duties as an office bearer of KTA & TFI is being raised, which can not be ignored at this point of time…..

(नोट : टी प्रवीण के खिलाफ IPC की धारा 120B, 420, 465, 468, 500, 501 & 502 के तीन मामले लंबित हैं। चेतन आनंद के पत्रानुसार )

अगर इसी को आधार मान लें तो झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और झारखंड ताइक्वांडो फेडरेशन के चेयरमैन आर के आनंद का क्या होना चाहिए ? क्योंकि लगभग इन्हीं धाराओं के तहत निगरानी की अदालत में आरके आनंद के खिलाफ भी 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले का मामला चल रहा है। जिसमें 20 जुलाई को पूछताछ के लिए आर के आनंद को बुलाया गया है।

परिस्थितियों ने TFI अध्यक्ष को बना डाला बिन पेंदी का लोटा !

TFI अध्यक्ष चेतन आनंद संघ के अंदर चल रहे विवाद और घमासान को रोक पाने में पूर्णतः विफल रहे हैं। अगर उन्होंने प्रशासनिक कुशलता दिखायी होती तो जनवरी-फरवरी में ही अंदरूनी विवाद का पटाक्षेप हो जाता। प्रशासनिक अकर्मण्यता ऐसी की 25 मई 2017 को पत्र लिखकर जिस बैठक को असंवैधानिक बताते हुए बैठक में भाग लेनेवालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का हुक्म चलाते हैं, 26 मई को अपने ही घर में उसी अनुशासनहीन लोगों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हैं और अपने सिपाहसलार को संघ से बाहर निकालने का पत्र जारी करते हैं। कभी 8 जुलाई को दिल्ली में एजीएम, तो कभी 23 जुलाई को भुवनेश्वर में एजीएम तो कभी 29 जुलाई को दिल्ली में एजीएम का पत्र जारी करते हैं। दो बड़े धड़ों में से जिस धड़ा का पलड़ा भारी होता है चेतन आनंद उसी पलड़े पर बैठ जाते हैं।

TFI एक, अध्यक्ष एक, लेटर पैड अनेक

TFI अध्यक्ष चेतन आनंद ने मई से लेकर आजतक जो भी पत्र जारी किया है, उनमें कई तरह की विषमताएं देखने को मिल रही हैं। किसी पत्र में अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष का नाम शामिल है तो किसी में नहीं जबकि सिर्फ महासचिव को बाहर किया गया है। 6 जुलाई को जारी दोनों पत्रों में पत्रांक है लेकिन 25 मई, 23 जुन और 29 जुन को जारी पत्रों में पत्रांक गायब है। कभी लेटर पर मुहर लगा हुआ होता है कभी नहीं। समझ पाना मुश्किल है कि राष्ट्रीय स्तर के संघ का पत्र है या पड़ोस में रहनेवाले क्लब का !

प्रभात शर्मा महासचिव बना !

26 मई को TFI से बाहर किए जाने के बाद से अध्यक्ष द्वारा जारी सभी पत्रों में महासचिव का पता गायब था, लेकिन चेतन आनंद ने 6 जुलाई को जो दो पत्र जारी किए हैं। उनमें सचिव का कार्यालय धनबाद बताया जा रहा है और प्रभात शर्मा द्वारा इश्तेमाल किए जा रहे मेल का भी दर्ज है। इसका मतलब क्या प्रभात शर्मा का निलंबन वापस हो गया और हो गया तो किस बैठक में फैसला लिया गया। प्रशासनिक अकर्मण्यता का एक और नमूना।

Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
…तो इसलिए प्रभात शर्मा पर कार्रवाई नहीं कर रहे TFI अध्यक्ष चेतन आनंद

TFI की अंदरूनी लड़ाई सतह पर, अध्यक्ष-महासचिव आमने-सामने

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In