रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड टीम सब जूनियर महिला हॉकी में लगातार तीसरी बार उपविजेता बनी है। जबकि हरियाणा लगातार पांचवीं बार चैंपियन का खिताब जीता है। पहली और अंतिम बार झारखंड की टीम 2017 में हरियाणा को पराजित कर चैंपियन बनी थी।
4 से 14 मई 2023 तक बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला , उड़ीसा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023में आज रविवार को फाइनल मैच में हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा से 3-2 गोल से पराजित होकर उपविजेता बनी है। झारखंड की टीम बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद इस मैच को गवा बैठे। झारखंड टीम लगातार तीसरी बार उपविजेता बनी है। जबकि हरियाणा लगातार पांचवीं बार चैंपियन का खिताब जीता है। 2017 में झारखंड टीम हरियाणा को पराजित कर पहली और अंतिम बार चैंपियन बनी थी। उसके बाद से हमेशा हरियाणा इस खिताब को जीता है।
झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में संगीता कुमारी (जूनियर) और अंकिता मिंज ने एक एक गोल किया है। इससे पूर्व हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तराखंड को 4-0 से और हॉकी पश्चिम बंगाल 18-0 से, हॉकी चंडीगढ़ को 11-0 से तथा हॉकी उत्तरप्रदेश को पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से पराजित कर इस प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है।
झारखंड हॉकी टीम
गंगी बारला, सलोनी नाग, सरोज कुमारी, शिवानी कुमारी, पुष्पा डांग, रोशनी आईंद, संगीता कुमारी, सुष्मिता कुल्लू, मनीला बागे, स्वीटी डुंगदुग,जमुना कुमारी, रजनी केरकेट्टा, अनीशा केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, अंकिता मिंज, अनुप्रिया सोरेंग, रीना कुल्लू, मुक्ता इंदवार, कोच करुणा पूर्ति और मैनेजर तारिणी कुमारी है।