| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में शनिवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। झारखंड को अब तक 2 स्वर्ण, 3 रजत 11 कांस्य पदक समेत 16 पदक हासिल हुए हैं।
आज का परिणाम
लॉन बाल
पुरुष डबल
लॉन बाल पुरुष वर्ग डबल में सुनील बहादुर एवं दिनेश कुमार की जोड़ी ने फाइनल में पश्चिम बंगाल के राजेश कपूर, हर्ष वर्धन शर्मा को पराजित कर झारखंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
महिला सिंगल
छोटी कुमारी ने अप्रत्याशित खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अर्जुन अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी और फाइनल में पश्चिम बंगाल की वीणा साह को हराकर झारखंड के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष ट्रिपल
कृष्णा खलको,अभिषेक लकड़ा, मो वसीम ने कांस्य पदक जीता।
वुशु
पुरुष वर्ग
निशांत तिर्की (48 किलो वर्ग), शशि कांत महतो (65 किलो) वर्ग ने कांस्य पदक जीता।
वुशु महिला वर्ग
गीता खलको (नानगुन), कंचन तिग्गा (सानदा) में कांस्य पदक जीता।
महिला कबड्डी
महिला कबड्डी टीम को गोवा के साथ हुए पहले लीग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
हॉकी पुरुष
तीसरे लीग मुकाबले में तमिलनाडु से 6-2 से हार का सामना करना पड़ा।







