| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर की तीसरी कक्षा की छात्रा अनुष्का तिवारी ने 13वीं एनटीपीसी चेरुकेरी लेनिन वोल्गा मिनी अंडर 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए विजयवाड़ा आंघ्रप्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं इसने पांचवीं एनटीपीसी लेनिन तीरंदाजी के नौ वर्ष के कम आयु वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में दो कांस्य पदक भी प्राप्त किया हैं। इसके अलावा पंद्रहवीं झारखंड राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता के 10 मीटर एवं 15 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण के साथ ओवर ऑल स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया है। गौरतलब है कि अनुष्का की माता अंकिता तिवारी भी राष्ट्रीय तीरंदाज रही है। उन्होंने राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर 34 पदक प्राप्त कर चूंकि हैं।
12 अक्टूबर को मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने दो लाख पच्चीस हजार की राशि देकर इस उभरती तीरंदाज को उत्साह भी बढ़ाया है। छात्रा की इस सफलता पर प्राचार्य एस के सिन्हा ने बच्ची की माता और बच्ची को सम्मानित कर बधाई दी है । जूनियर विंग की प्रभारी जया जायसवाल सहित विद्यालय के शिक्षकों ने भी उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







