रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के पर्यटन कला संस्कृति, खेल कूद और युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधीन झारखंड खेल प्राधिकरण , रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सीलेंस फुटबॉल (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक / बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों के लिए आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह प्रतियोगिता बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी रांची में किया गया है।
इसमें 117 बालक खिलाड़ी और 72 बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, देवघर, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा, सहित करीब 18 जिले के खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। इन सभी खिलाड़ियों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी में की गई है।
चयन समिति के मोहम्मद सलीम, सतीश मिज, अजय सुभाष तिर्की, गोपाल तिर्की, अनीता तिर्की, सुनील कुमार महली, प्रेमचंद तिर्की, कालीचरण महतो, चयनकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर सह चयन प्रतियोगिता के अध्यक्ष देव शंकर दास उपनिदेशक साझा, देवेंद्र कुमार सिंह खेल परामर्शी सह प्रतियोगिता प्रबंधक के अलावे मुख्य रूप से शंकर पाल स्टेडियम मैनेजर, प्रदीप मिर्धा स्टेडियम मैनेजर एवं खेल मित्र अहम भूमिका निभा रहे हैं।