| रांची/धनबाद
टीम sportsjharkhand.com |
26 से 28 जुलाई तक होजाई, असम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय थांग-टा रेफ़री/जज सेमिनार में झारखण्ड थांग-टा संघ की दो महिला अधिकारी भाग लेंगी। जिनमें पलामू से सोनामोती कुमारी और धनबाद की ममता पांडे शामिल हैं। झारखण्ड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि थांग-टा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय सेमीनार के दौरान सभी प्रतिभागियों को इस स्वदेशी युद्धक खेल की स्पर्धा का संचालन करने के लिए तकनिकी रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से जज की भूमिका निभाने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया जाएगा।







