| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सोमवार से मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, होटवार स्तिथ टेनिस स्टेडियम मे ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में पांच दिवसीय दिवसीय CCL टैलेंट सिरिज 2023 राँची लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में असम, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। U12 आयु वर्ग के बालक में 16, U12 आयु वर्ग की बालिका में 8 एवं U14 आयु के बालक वर्ग मे 27 एवं बालिका मे 9 प्रतिभागियों के बीच कल से मेन ड्रा के मैच खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कल सोमवार को शाम 6:30 बजे पुलिस प्रशिक्षण महानिरीक्षक प्रिया दुबे (I. P. S) के द्वारा किया जायेगा।
ये जानकारी प्रीतियोगिता के आयोजन सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने दी।







