| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बच्चों के लिए सीसीएल ग्रीष्मकालीन वालीबाल एवं क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आज मंगलवार को मुख्य अतिथि DAV गांधीनगर के प्रधानाचार्य एस के सिन्हा द्वारा उदघाटन कर शुरू किया गया। मौके पर सीसीएल के एस के गैवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्तिथ हुए यह शिविर सीसीएल गांधीनगर क्रीडांगन में आगामी 11 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में 100 से अधिक बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।









