| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित IPL एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी तक FIH पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही है। इस प्रतिस्पर्धा के जरिए तीन टीमों को पेरिस की टिकट मिलेगी। लगातार टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन हो, इसे लेकर सभी टीमों का प्रैक्टिस सेशन का दौर जारी है। टीमों के बीच फ्रेंडली प्रैक्टिस मैच भी खेला जा रहा है। गुरुवार को भारत, इटली और चिल्ली की टीम ने क्रमशः प्रेसवार्ता का आयोजन कर अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी है।
भारतीय टीम के कप्तान और कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कहा कि USA के साथ भारत का पहला मैच है। इसे लेकर टीम पूरी तरह तैयार है। पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम ने काफी मेहनत की है। ऐसे में ओलंपिक में क्वालीफाई करने की पूरी कोशिश टीम की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट मुश्किल होने वाला है। क्योंकि हर टीम अपना बेहतर देना चाहेगी। वंदना कटारिया अनुभवी है और बेहतर खिलाड़ी है, उनकी कमी महसूस होगी। लेकिन उनके जगह पर जो प्लेयर खेल रही है वह भी दमदार प्लेयर है। टीम को उन पर पूरा भरोसा है, उन्होंने कहा कि हमारी स्ट्रैंथ अटैकिंग होती है और इस पर ही काम कर रहे हैं।
चिली और इटली की टीम के कप्तान ने कहा कि विश्व के बेहतर टीमें ओलंपिक टिकट हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा में है और यह प्रतिस्पर्धा काफी टफ और चैलेंजिंग होने वाला है। टीम तैयार है स्पर्धा के बाद ही पता चल पाएगा की कौन किससे बेहतर है।







