| रांची/खूंटी
टीम sportsjharkhand.com |
खूंटी जिले के सुदूर ग्रमीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चे जो दिव्यांग है या जिन्होंने अपने माता पिता को खोया है, उन्हें खेल के मध्यम से जोड़कर सर्वांगीण विकास की ऐतिहासिक पहल शुरू हुई है। ये पहल खूंटी के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय में शुरू हुई। गुरुवार से विद्यालय में 30 विशेष बच्चों के तीरंदाजी के प्रशिक्षण की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन खूंटी के DC शशि रंजन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और तीर चलाकर किया। रानिया व अड़की जैसे सुदूर्वर्ती व नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे गुरुवार से तीरंदाजी में नियमित अभ्यास करेंगे। निकट भविष्य में अन्य खेलों का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। सभी बच्चों के आवासन, शिक्षण व प्रशिक्षण की व्यवस्था निशुल्क है। इस अवसर पर DDC नीतीश कुमार सिंह, विद्यालय की वार्डन सह प्राचार्या प्रतिमा देवी, सभी शिक्षकों के अलावा जिला के कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
देखें वीडियो……
दानिश अंसारी व आशीष कुमार देंगे तीरंदाजी का प्रशिक्षण
NIS डिप्लोमाधारी दानिश अंसारी व NIS सर्टिफिकेट कोर्स कर चुके आशीष कुमार अभी बच्चों को तीरंदाजी के गुर सिखाएंगे। इसके बाद कई और खेलों के प्रशिक्षण का काम भी शुरू होगा।


इन तीस बच्चों को मिलेगा तीरंदाजी का प्रशिक्षण
कडिया मुंडा, जोन्गो पहान, रोहित होरो, बिरसा मंडू, रोबिन साहू, रिदा मुंडा, कोल्हय साँगा, मनीष गोप, कृष्ण साहू, संजय कन्दुल्ना, अग्पित टोप्पो, अनमोल मुंडा, धीरज सेठ, दुर्गा हेम्ब्रोम, सोहन मुंडा, सुधीर साँगा, गोपल कुमार, अशोक प्रधान, अंशु कुमार, भावनाथ कुमार राम, सवना होरो, अमित कुमार, प्रितम नाग, सनिका होरो, सनिका तोपनो, रामलाल हेम्ब्रोम, झिगा तोपनो, चमर सिंह मुंडा, सुशान्त राम और सुरेन मुंडा।


सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की सफलता के बाद अब सरकार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय खोल रही है। इस विद्यालय में बालकों के पढ़ने की भी व्यवस्था की गई है। अभी कक्षा 8 तक की पढ़ाई हो रही है।


| जल्द ही प्रखंड स्तर पर तीरंदाजी केंदों की स्थापना होगी जिससे ग्रामीण प्रतिभा को निखारने का एक मंच मिलेगा। प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना से युवा प्रशिक्षकों को भी रोजगार का अवसर मिल सकेगा।
शशि रंजन |
| पिछले कई दिनों से मेहनत का फल आज मिला है। हम सभी आशान्वित हैं कि हमारे स्कूल के बच्चे आने वाले समय में शिक्षा के साथ ही खेल के पटल पर भी अपना व स्कूल का नाम गौरवान्वित करेंगे।
प्रतिमा देवी |







