Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

खेल सचिव को पहले से ही थी घपले-घोटाले की आशंका, इसीलिए 27 सितंबर को ही क्रय प्रक्रिया में वित्तीय नियमों/मितव्यता के सिद्धांतों के पालन का दिया था निर्देश

खेल निदेशक के आश्वासन के बावजूद आयोजन में कैबिनेट से अप्रूव्ड राशि से लगभग 5 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च हुए

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
28-06-2024 @ 11:52 AM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 आयोजन में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता – भाग 11 

 

प्रतियोगिता के आयोजन से पहले ही पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार को किसी अनहोनी की आशंका बलवत हो गई थी। संभवतः यही कारण था कि उन्होंने 27 सितंबर को आयोजन से जुड़ी मूल संचिका पर टिप्पणी की 

“… क्रय प्रक्रिया में वित्तीय नियमों/मितव्यता के सिद्धांतों का पालन किया जाए। साथ ही Cabinet द्वारा स्वीकृत राशि के अंतर्गत ही प्रतियोगिता आयोजित करने का हरसंभव प्रयास करें।”

(देखें लाल रंग से चिन्हित अंश)

खेल सचिव को पहले से ही थी घपले-घोटाले की आशंका, इसीलिए 27 सितंबर को ही क्रय प्रक्रिया में वित्तीय नियमों/मितव्यता के सिद्धांतों के पालन का दिया था निर्देश

 

साफ है कि सब कुछ ठीक ठाक चल रहा होता तो विभागीय सचिव द्वारा ऐसी टिप्पणी की जरूरत ही नहीं पड़ती। इस टिप्पणी के दो भाग है पहले भाग में क्रय प्रक्रिया में शुचिता बरतने की बात है जबकि दूसरे भाग में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत राशि के अंतर्गत ही प्रतियोगिता आयोजित करने का हरसंभव प्रयास करने का निर्देश भी है। ऐसा निर्देश उन्होंने निदेशक द्वारा आश्वस्त किए जाने के बाद दिया क्योंकि सचिव ने टिप्पणी में पहले ही जिक्र किया है कि 

“…परंतु खेल निदेशक द्वारा आश्वस्त किया गया है कि Cabinet से approved राशि के अंतर्गत ही आयोजन कर लिया जाएगा।…”

(देखें तस्वीर में नीले रंग से चिन्हित अंश)

पता हो कि हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की मौजूदगी में आयोजन निमित्त हुई पहली बैठक के बाद खेल निदेशालय ने प्रतियोगिता आयोजन के लिए 13 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया था। जिसे कैबिनेट ने भी मंजूरी दी थी। खेल निदेशक ने सचिव को आश्वस्त किया था कि पूरा आयोजन इसी 13 करोड़ रुपए में कर लिया जाएगा। आश्वासन के बावजूद आयोजन में निदेशालय ने लगभग 5 करोड़ रुपए से ज्यादा अतिरिक्त खर्च किए गए। इसके अलावा झारखंड खेल प्राधिकरण (SAJHA) से भी आयोजन के नाम पर विभिन्न कार्यों में लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि खर्च हुई।

 


 

झारखंड एशियन महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 आयोजन में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता पर जारी है हमारी विशेष सीरीज

बने रहिए sportsjharkhand.com के साथ

Tags: Government of JharkhandHockey IndiaHockey JharkhandJharkhand Asian Women's Hockey Championship Trophy 2023SAJHASCAMSports Authority of JharkhandSports Directorate Jharkhand
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
JSCA में 8 वर्तमान/पूर्व खिलाड़ियों, 2 IAS और 2 IPS समेत 29 लोगों को आजीवन सदस्यता दिए जाने का रास्ता साफ, जांचोपरांत विशेष समिति ने दी हरी झंडी

JSCA के CCC से जुड़े रहे समस्त निदेशक, अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की जांच की जद में

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In