| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब, बुढ़ाखुखरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में खेले जा रहे शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 के चौथे दिन का उद्घाटन मैच एमएमएमसी रातू और सुमित ब्रदर्स के बीच खेला गया। सुमित ब्रदर्श ने रातू को ट्राइब्रेकर में 5-4 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं अन्य मैच में युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा (ए) ने एमएससी कनभीठा (मांडर) को कड़े संघर्ष में 1-0, द रॉयल स्टॉर कानीजाड़ी ने जेसीसी बेजांग को ट्राइब्रेकर में 5-2, आंनद फैसन वर्ल्ड हूंटार रोड बीजूपाड़ा ने रिमझिम क्लब, बांसजाड़ी को 1-0 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इसके अलावा दूसरे राउंड में सुमित ब्रदर्स ने रोमांचक मुकाबले में युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा (ए) को 2-0 और द रॉयल स्टॉर कानीजाड़ी ने ट्राइबरेकर में आंनद फैसन वर्ल्ड हूंटार रोड बीजूपाड़ा को 4-2 से हराकर अगले राउंड प्रवेश किया। टूर्नामेंट का अंतिम क्वाटर फाइनल मैच में सुमित ब्रदर्स ने रोमांचक मुकाबले में आंनद फैसन वर्ल्ड हूंटार रोड बीजूपाड़ा को 1-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
एमएफए हतिया गोंदा कांके की टीम एक सितंबर को ही सेमीफाइल में पहुंच चुकी थी। शनिवार को गोरे व टांगरबसली और रविवार को डीजे ब्रांड मुड़मा व माचो सिटी पुनदाग (रांची) के बीच क्वाटर फाइनल मैच कम रोशनी के कारण स्थगित कर दिया गया था। वह मैच अब पांच सितंबर को क्रमश: सुबह नौ बजे और 10 बजे से होगा। जीतनेवाली टीम सेमीफाइनल में खेलेंगी। साथ ही पांच सितंबर को दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी होंगे। फाइनल मैच का उद्घाटन दिन के दो बजे होगा।







