| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में 18 नवंबर से 23 नवंबर तक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा। इस स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट – 2023 होने जा रहा है। जेएससीए स्टेडियम में पांच मैच होंगे। उद्घाटन मैच इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। इस टूर्नामेंट को लेकर JSCA में लीजेंड क्रिकेट लीग के सीईओ रमन रहेजा पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हाशिम अमला, मुनाफ पटेल और प्रवीण तांबे ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और टूर्नामेंट की जानकारी दी। मौके पर आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के इस लीग से जुड़ने पर भी संभावना व्यक्त की गई। मुनाफ पटेल ने कहा कि लीजेंड लीग का यह दूसरा टूर्नामेंट सत्र है। इस बार पहले सीजन से ज्यादा टूर्नामेंट अट्रैक्टिव रहेगा। रांची शहर में इस मैच की शुरुआत हो रही है। जो काफी शानदार अनुभव है। अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर में इस लीग को खेलना रोमांचक होगा। वहीं पूर्व क्रिकेटर प्रवीण तांबे ने कहा यहां का पिच काफी शानदार है। बोलिंग, बैटिंग नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट के लिए इस पिच में खेलने का अलग अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि लीजेंड लीग क्रिकेट का आईडिया एक बेहतरीन आईडिया है। एक्टिव क्रिकेट का जो फॉर्मेट है। उसी फॉर्मेट में यह लीग खेला जाता है। रिटायर्ड क्रिकेटरों के लिए यह एक शानदार प्लेटफार्म है। वहीं सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि एक्टिव क्रिकेटर या तो देश के लिए खेलते हैं या फिर फ्रेंचाइजी के लिए। इस फॉर्मेट के लागू होने से अब यह लीग भी धीरे-धीरे एक्टिव क्रिकेट फॉर्मेट पर आगे बढ़ रही है।
जेएससीए में मैच का शेड्यूल
18 नवंबर 2023 शाम 6:30 बजे भिलवाड़ा किंग्स बनाम इंडिया कैपिटल्स
20 नवंबर शाम 6:30 बजे मणिपाल टाइगर बनाम गुजरात जाइन्ट्स
21 नवंबर शाम 6:30 बजे साउदर्न सुरपस्टार बनाम अर्बनिर्यस हैदराबाद
22 नवंबर शाम 6:30 बजे भिलवाड़ा किंग्स बनाम गुजरात जाइन्ट्स
23 नवंबर दोपहर 3:00 बजे इंडिया कैपिटल्स बनाम अर्बनिर्यस हैदराबाद।
जेएससीए में दिखेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर
इरफान पठान, युसूफ पठान, तिलकरत्ने दिलशान, पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, केविन ओब्रायन, गौतम गंभीर, दिलहार फरनांडो, हाशिम अमला, केविन पीटरसन, मुनाफ पटेल, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, रोबिन उथप्पा, एरोन फिंच, अशोक डिंडा, रॉस टेलर, सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, प्रज्ञान ओझा समेत कई नामचीन चेहरे खेलते दिखेंगे।
गंभीर और इरफान बतौर कप्तान होंगे आमने-सामने
18 नवंबर को होने वाले पहले मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर और इरफान पठान बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। गौतम गंभीर इंडिया कैपिटल्स को और इरफान पठान भीलवाड़ा किंग्स को लीड कर रहे हैं। दोनों टीमों के प्लेयर्स JSCA में प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लिया।









