| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के तत्वावधान में झारखंड टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रो सीरीज महिला राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में मंगलवार को शानदार कई मुकाबले आयोजित हुए।
आज खेले गये एकल एवं युगल के प्री-क्वार्टर मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार हैं
प्री-क्वार्टर राउंड एकल परिणाम
1. छठी वरीयता प्राप्त आयुषी सिंह (बिहार) ने मान्या एम देसाई (गुजरात) को 6-1.6-0 से हराया।
2. 7वीं वरीयता प्राप्त अनन्या यादव (ओडिशा) ने कृतिका घोष (कर्नाटक) को 6-3,3-6,6-0 से हराया।
3. स्निग्धा पतिबंदला (असम) ने सारा कुमार (झारखंड) को 6-2.6-1 से हराया।
4. खुशाली मोदी (गुजरात) ने चौथी वरीयता प्राप्त मेधावी सिंह (बिहार) को 6-1.6-3 से हराकर सभी को चौंका दिया।
5. 5वीं वरीयता प्राप्त शिरीन अहमद (पश्चिम बंगाल) ने सान्या यादव (ओडिशा) को 6-2.6-2 से हराया।
6. शीर्ष वरीयता प्राप्त सेजल भूतड़ा (महाराष्ट्र) ने रागिनी कुमारी (बिहार) को 6-0,6-0 से हराया।
7. दूसरी वरीयता प्राप्त नेम्हा एस किस्पोट्टा (झारखंड) ने आकृति ए कुमार (झारखंड) को 6-0,6-0 से हराया।
8. तीसरी वरीयता प्राप्त थानिया सराय (तेलंगाना) ने ब्रेशना खान (असम) को 6-4,7-5 से हराया।
महिला युगल प्री-क्वार्टरफाइनल परिणाम
1. ऐराह (यूपी) और काब्यंजली हजारिका (असम) की जोड़ी ने सैयद आयशा अहमद (झारखंड) और कृतिका घोष (कर्नाटक) की जोड़ी को 6-2,6-2 से हराया।
2. सारा कुमार (झारखंड) और स्वाति वर्मा (झारखंड) की जोड़ी ने मान्या देसाई (झारखंड) और आकृति ए कुमार (झारखंड) की जोड़ी को 1-6,7-6(2).11-9 से हराया.
एकल मुकाबलों का अगला दौर कल सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। युगल मुकाबले सुबह 11:30 बजे शुरू होंगे।







