| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ(एएफआई),नई दिल्ली और झारखण्ड एथलेटिक संघ और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 मई से 18 मई तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, रांची में 26वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सिनियर चैंपियनशीप में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
आज खेले गए प्रतिस्पर्धा में झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन दिखाया है। 100 मीटर हर्डल्स महिला वर्ग में झारखंड की एथलीट सपना कुमारी ने कांस्य पदक जीता है। उनकी जीत पर खेल प्रेमियों ने और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने शुभकामनाएं दी है।







