| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के पर्यटन कला , संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय रांची जिला पुरुष -महिला मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित किया गया।
महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में अनगड़ा प्रखंड ने संघर्षपूर्ण मैच में ओरमांझी प्रखंड को 1-0 से पराजित कर जिला विजेता का खिताब जीता। अनगड़ा की ओर से एक मात्र गोल सीता कुमारी ने किया। जबकि पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बुण्डू प्रखण्ड ने रातू प्रखंड को 3-0 से हरा कर जिला विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अनगड़ा की चमनी कुमारी एंव सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर ओरमांझी प्रखंड की आशा कुमारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रातू प्रखण्ड के रोहित कुमार एंव सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बूण्डू प्रखंड के विक्की नायक को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।







