| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
13 से 14 दिसंबर 2023 तक गुजरात में आयोजित 67वीं SGFI आर्चरी चैम्पियनशिप में माधो बिरुआ ने 30 मीटर की दूरी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। जबकि ओवर ऑल प्रतियोगिता में मधो बिरुवा ने ही ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया है। उनके कोच रोहित कोइरी ने बताया कि पहली बार माधो बिरुवा बरवा ने इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया और मेडल प्राप्त किया। आने वाले समय में ये खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
उनके इस उपलब्धि पर टीम मैनेजर शिव प्रसाद महतो, मैनेजर मोना भूमिज, कोच मुकेश तुरी, कोच रोहित कोइरी और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरेंग सोरेंग और शिक्षा विभाग के पदाधिकारीयो ने बधाई दी है।







