| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तीरदांजी (बालक और बालिका) तथा वॉलीबाल (बालिका), बैडमिंटन (बालक) प्रशिक्षण केंद्र के लिए आज सोमवार से रांची, खूँटी, सिमडेगा, गिरीडीह, देवघर, लातेहार, सरायकेला, जिला में एनएसटीसी नॉर्म्स के अनुरूप 11 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं का बैट्री टेस्ट
ऊंचाई, वजन, वर्टिकल जंप, 30 मी. दौड़, 6 गुणा 10 मीटर दौड़, बाल थ्रो समेत अन्य तरह के टेस्ट के आधार पर चयन किया जा रहा है। जो विभिन्न जिलों में 21 मई तक चलेगा।
अंतिम रुप से चयनित अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा निः शुल्क आवासन, भोजन, खेल कीट, खेल उपकरण के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।







