| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की रांची शाखा के तत्वाधान में कोल इंडिया सेंट्रल इंडिया रीजनल कौंसिल क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार से रांची में आयोजित हो रहा है। प्रतियोगिता को लेकर रांची में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया मौके पर कार्यक्रम निदेशक एवं रीजनल कौंसिल मेंबर सी ए मनीषा बियानी ने बताया की इस टूर्नामेंट में 7 राज्यों की 16 टीम भाग लेगी। इन टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में लखनऊ, इंदौर, आगरा, जमशेदपुर, ग्रुप B में उदयपुर, रांची, कानपूर, पटना ग्रुप C में किशनगढ़, जयपुर, मेरठ, रायपुर तथा ग्रुप D में भोपाल, अलवर, गाज़ियाबाद, तथा बरेली की टीमें है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल के चीफ फाइनेंसियल अफसर सीए सुनील मेहता एवं डायरेक्टर पर्सोनल विनय रंजन उपस्थित होंगे। 15 दिसंबर को ट्रॉफी का अनावरण झारखंड के खेल मंत्री हाफिज़ूल करेंगे। जबकि समापन समारोह 17 दिसंबर को टोरियन स्कूल के मैदान में होगा। जिसमे मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के डीजीएम देवेश मित्तल उपस्थित रहेंगे।







