| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में खेलो झारखंड अंर्तगत राज्य स्तरीय दो दिवसीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन रांची के खेल गांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया है। पहले दिन राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, जेएसएसपीएस के मुकुल टोपनो एवं सूरज कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 17 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों के बालक एवं बालिका प्रतिभागी भाग ले रहें हैं। पहले दिन सभी प्रतिभागी टीम ने बैंड की शानदार प्रस्तुति दी। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेग ने बताया की विजेता खिलाड़ियों के लिए 25 दिन का विषेश कैंप लगाया जाएगा। जिसके बाद नेशनल में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य मुख्य भूमिका निभा रहे है।







