| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
के राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में रांची के खेल गांव स्थित वीर बुधु भगत स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड तैराकी प्रतियोगिता संपन्न हुआ साथ ही राज्य के अन्य खेल प्रतियोगिताओं (2023-24) का समापन भी किया गया।
भाग लेंगे राज्य के दो हजार से अधिक खिलाड़ी
खेलो झारखंड कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय स्तर पर जहां 35000 स्कूलों ने भाग लिया, वहीं राज्य के सभी प्रमंडलों में 40 लाख से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लेने के बाद जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य के सभी जिलों से लगभग 15 हजार बच्चों ने राज्य स्तर पर 29 विभिन्न खेलें में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर 14, 17 एवं 19 आयुवर्ग में भाग लिया। कबड्डी, खो-खो एथेलेटिक्स जैसे खेलों में दो हजार से अधिक बच्चों ने राज्य स्तर पर भाग लिया। सभी वर्गों में चयनित बच्चों के लिए 21 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जा रही है।
प्रशिक्षण शिविर के लिए पत्र जारी
राज्य शिक्षा परियोजना ने विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तिथि घोषित की गई है। जिसमें 8 नवंबर से फुटबॉल और योगासन, 14 नवंबर से खो-खो, 20 नवंबर से टेनिस और बैडमिंटन, 22 नवंबर से एथेलेटिक्स एवं 1 दिसंबर से वॉलीबॉल का प्रशिक्षण शिविर होना है। अन्य खेलों के लिए प्रशिक्षण शिविर एसजीएफआई द्वारा नेशनल तिथि की पुष्टि करने के बाद आयोजित की जाएगी।







