| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
23 से 30 दिसंबर 2023 तक पंजाब के पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में आयोजित नॉर्थ ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता में दुमका में संचालित कमारदुधानी बालक आवासीय तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केन्द्र के ट्रेनी अरविंद टुडू ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
गौरतलब हो कि भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल महोत्सव और 12 से 18 नंबर तक राजस्थान में आयोजित जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण पदक 1 रजत पदक जीत राज्य का मान बढ़ाया था।







