| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खिलाड़ी से यौन शोषण के मामले के आरोपी झारखंड किक बॉक्सिंग संघ के सचिव सह कोच विपुल मिश्रा को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। विपुल मिश्रा शनिवार को महिला थाने में जैसे ही अपनी हाजरी लगाने पहुंचे, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पता हो कि रांची में प्रतियोगिता आयोजन के दौरान ही ये घिनौना मामला सामने आया था।
जाने क्या है पूरा मामला
बता दें कि लगभग 3 माह पूर्व चिरकुंडा क्षेत्र की किक बॉक्सिंग खिलाड़ी ने उसके ही कोच द्वारा जोन से बाहर करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में लाया था। नाबालिग पीड़िता के पिता की शिकायत पर धनबाद महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस विपुल मिश्रा से पूछताछ भी किया था। 27 अगस्त को महिला थाने में दर्ज मामले में पीड़िता के पिता ने बताया था कि सितंबर 2022 में दार्जिलिंग में हुई चैंपियनशिप में कई बार रेप किया गया, फिर विपुल मिश्रा द्वारा 23 अगस्त 2023 को रांची के खेलगांव में दोबारा संबंध बनाने का दबाव दिया गया। आरोपी कोच नहीं माना तो उसने धमकी दी कि उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जायेगा।
सचिव पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था
विपुल मिश्रा को राखी बांधती थी खिलाड़ी
नाबालिग खिलाड़ी विपुल को कई सालों तक राखी बांधी है। पिता ने पुलिस को बताया था कि विपुल उनकी बेटी के साथ सितंबर 2022 में दार्जिलिंग में इंटरनेशनल ट्रेनिंग कैंप में आयोजित किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गया था। उसने 1 सितंबर से 10 सितंबर तक उनकी बेटी के साथ कई बार रेप किया। इस दौरान उसे धमकी दी गई कि अगर उसने संबंध स्थापित नहीं किया तो उसे खेल से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही अगर किसी को बताया तो उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे।







