रांची
टीम sportsjharkhand.com |
30 अक्तूबर से 7 नवंबर तक गोवा में आयोजित 37वे राष्ट्रीय खेल 2023 में गुरुवार को हॉकी झारखंड की महिला टीम का आज तीसरा मैच हॉकी महाराष्ट्र के साथ हुआ। इस मैच को झारखण्ड ने 3-0 से जीत लिया है। झारखंड टीम ओर से अलबेला रानी टोप्पो 2 गोल और प्रमोदनी लकड़ा ने एक गोल किया।
इधर पुरुष टीम ने मेजबान गोवा को 6-1 से पराजित किया। जिसमें नोएल टोप्पो ने तीन गोल तथा अनुरोध भेंगरा, आतिस डोडराय और डेनिस केरकेट्टा ने एक एक गोल किया।
झारखंड के दोनो टीम के इस जीत पर हॉकी झारखंड, खेल विभाग और झारखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।