| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड राज्य कुश्ती संघ की 24वीं वार्षिक आमसभा आज मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची के सभागार में अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई । मौके पर भोलानाथ सिंह भी उपस्थित हुए। झारखंड के सभी जिला के अध्यक्ष, सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी शामिल हुए। आम सभा में उपस्थित सदस्यों के बीच झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने 23वीं वार्षिक आमसभा के बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाया जिसे सदस्यों ने संपुष्ट किया। विगत 1 वर्ष के आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया। रजनीश कुमार ने विगत एक वर्ष के कुश्ती के विकास के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा पेश करने के साथ 2023- 24 के लिए कार्यक्रम रखा और सर्व समिति से निर्णय लिया गया। कि 24वीं सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पलामू में, अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता लोहरदगा में ,मिट्टी कुश्ती गढ़वा में और बीच कुश्ती देवघर में करने का निर्णय लिया गया।
इस वर्ष 2022-23 के लिए झारखंड का बेस्ट कुश्ती कोच का अवार्ड बबलू कुमार को दिया गया। बबलू कुमार को लगातार तीसरे वर्ष बेस्ट कोच आफ झारखंड का पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावे झारखंड का बेस्ट जिला कुश्ती संघ का अवार्ड दुमका जिला कुश्ती संघ को दिया गया।







