| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में रांची के खेल गांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 के दूसरे दिन भी रांची की टीम पहले स्थान पर रही। दूसरे दिन तीनों आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच प्रतिस्पर्धा हुई जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 27 से 31 अक्टूबर 2023 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 2300 से अधिक खिलाड़ी समेत 288 कोच मैनेजर भाग ले रहें हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य मुख्य भूमिका निभा रहे है।
देखें दूसरे दिन का परिणाम…..













