| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन गुरुवार 26 अक्टूबर की शाम 4:30 बजे जवाहर लाल नेहरु इंडोर स्टेडियम फटोरदा, मडगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। जिसमें देश भर के 43 खेलों में लगभग 10 हजार खिलाड़ी व अधिकारियों का दल भाग लेगा। झारखंड से 25 खेलों में 351 सदस्यीय दल भाग ले रहा है। अब तक झारखंड से मलखंब, महिला फुटबॉल, मॉर्डन पेंटाथलन, पेंचेक सिलाट और जिम्नास्टिक की टीमें
गोवा पहुंच चुकी है।







