| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज लक्ष्मी पाड़ेया ने अगस्त माह में ही बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव वर्मा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जाति सूचक भद्दी गालियां देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसटी-एससी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इसके अलावे मामले को लेकर उन्होंने कई उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगाई है। लेकिन अब तक मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, ना तो पुलिस अधिकारी उनकी सुन रहे हैं और ना ही कोई उच्च अधिकारी इस मामले पर संज्ञान ले रहे हैं और अब एसटी-एससी थाने से मामले को रफा-दफा करने के लिए झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने उन्हें धमकी दिया है। यैसा पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज लक्ष्मी का कहना है।


सीएम से मिलने पहुंची थी लक्ष्मी
मानसिक रूप से परेशान महिला मुक्केबाज लक्ष्मी बुधवार को शिकायत लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने उनके आवास पंहूची थी और सीएम आवास के वेटिंग रूम में उन्होंने घण्टों इंतजार भी किया। लेकिन मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद लक्ष्मी सीएम आवास के बाहर अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ गई। इसके बाद (गोंदा थाना) पुलिस ने उन्हें थाना बुलाया और बातचीत की।







