| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की बैठक शनिवार को अरबिंदो सोसाइटी हेसल शाखा, रातू रोड, रांची में आयोजित हुआ। मौके पर झारखंड में कराटे के बेहतर विकास को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
इस बैठक में वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक सेंसेई केके सिंह को स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड का सीईओ बनाए गएं हैं। वहीं झारखंड राज्य ओपन कराटे चैंपियनशिप 2023 का आयोजन दिसंबर माह में रांची में आयोजन करने पर निर्णय हुआ है। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के निष्क्रिय जिलों में कराटे के विकास के लिए राज्य एसोसिएशन की ओर से सहयोग किया जायेगा। उन जिलों या व्यक्तियों के खिलाफ एसोसिएशन जो स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के खिलाफ काम कर रहे हैं।नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने पर फैसला लिया गया है।







