| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-23 के कुश्ती प्रतियोगिता में झारखण्ड की खुशबू तिर्की ने रजत पदक अपने नाम किया। मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में खुशबू तिर्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया, जहां वो हरियाणा के खिलाड़ी से 3-1 से हार गई।
खुशबू के रजत जितने पर शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, झारखंड कुश्ती संघ के रजनीश, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के एम मोदस्सर, समीर कुमार, उमेश दास, प्रभात रंजन तिवारी, विद्या कुमारी, मो जावेद अंसारी, कलावती कुमारी, शंकर पाल, जगजीत सिंह, चन्द्रदेव सिंह एवं जितेंद्र कच्छप सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने खुशबू एवं उनके कोच को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
खेलो झारखंड राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को रांची के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।







